आगजनी: तखतपुर में ‘गणेश कॉफी हाउस’ में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर खाक…

गणेश कॉफी हाउस में लगी आग से अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट से हुई घटना

बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र स्थित ‘गणेश कॉफी हाउस’ में अचानक भीषण आग लग गई, (आगजनी)जिससे होटल में रखा सारा कीमती सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

शॉर्ट सर्किट से हुई घटना (आगजनी)

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन होटल मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस मामले की पुष्टि कर आगे की कार्रवाई में जुटी है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button