अध्यक्ष दादागिरी: सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ एसपी से शिकायत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, महिलाओं ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। (अध्यक्ष दादागिरी) इस बार वार्ड क्रमांक-8 भेड़ीमुड़ा निवासी विमला कश्यप ने उन पर सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, महिला की खानदानी जमीन से लगी शासकीय भूमि पर अध्यक्ष ने अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया।
महिलाओं ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग (अध्यक्ष दादागिरी)
विरोध करने पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी की गई थी। जांच के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और निर्माण कार्य जारी रहा।
इसके बाद पीड़ित महिलाओं ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।गौरतलब है कि इससे पहले भी नगर पालिका अध्यक्ष पर साध्वी पद्मनीपुरी राठौर ने दुर्व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। लगातार सामने आ रहे आरोपों के बाद नगर में इस मामले को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।





