जनसुनवाई मे हंगामा : कोटा के अमाली में कोल वाशरी की जनसुनवाई में भारी हंगामा

समर्थकों ने विकास व रोजगार को बताया जरूरी, तो विरोधियों ने प्रदूषण का हवाला देकर किया प्रदर्शन.

​बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमाली में मेसर्स विराज अर्थ फ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड की प्रस्तावित 2.6 एमटीपीए क्षमता (जनसुनवाई मे हंगामा) की ग्रीनफील्ड वेट टाइप कोल वाशरी परियोजना को लेकर आयोजित जनसुनवाई में जमकर गहमागहमी और हंगामा देखने को मिला। अतिरिक्त कलेक्टर की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली इस प्रक्रिया में करीब 280 लोगों ने अपनी बात रखी, जिसमें परियोजना के पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस हुई।

परियोजना को लेकर आमने-सामने हुए ग्रामीण (जनसुनवाई मे हंगामा)

एक ओर जहां स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने कोल वाशरी के आने से रोजगार के अवसर, क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि और भूमि की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद जताते हुए समर्थन किया, वहीं दूसरी ओर स्थानीय नेताओं और जागरूक नागरिकों ने उपजाऊ कृषि भूमि के बंजर होने, धूल व प्रदूषण के खतरों और शैक्षणिक संस्थानों पर इसके प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देकर जोरदार विरोध किया।

इस दौरान ‘कोल वाशरी नहीं चलेगी’ के नारों के बीच स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुनवाई के अंतिम चरण में बाहरी लोगों को लाकर समर्थन में बुलवाया गया। हालांकि, अंत में प्रबंधन ने ग्रामीणों की चिंताओं को ध्यान में रखने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का आश्वासन दिया, जिससे यह जनसुनवाई काफी हंगामेदार माहौल के बीच संपन्न हुई

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button