महाराणा प्रताप जयंती: महाराणा प्रताप जयंती पर बिलासपुर में भव्य स्वागत

शोभायात्रा में गूंजे जयघोष, भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप की उतारी गई आरती

बिलासपुर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा का शहर भर में उत्साहपूर्वक (महाराणा प्रताप जयंती) स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर बनाए गए स्वागत मंचों में भगवान परशुराम सेवादार समिति एवं ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजनों और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का फूल-मालाओं एवं नारियल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। शोभायात्रा के दौरान महाराणा प्रताप के शौर्य और राष्ट्रभक्ति से जुड़े जयघोषों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल समाजजनों और युवाओं ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक गौरव से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।

भगवान परशुराम सेवादार समिति और ब्राह्मण समाज ने किया अभिनंदन (महाराणा प्रताप जयंती) 

स्वागत स्थल पर भगवान श्रीराम और महाराणा प्रताप की झांकी एवं प्रतिमा की विधिवत आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। इस दौरान भक्ति और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में उपस्थित भगवान परशुराम सेवादार समिति और ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। उनका स्वाभिमान, साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर निकली शोभायात्रा ने पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल बना दिया। जगह-जगह समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन शांतिपूर्ण, गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सुदेश दुबे, गुड्डा पाण्डेय, श्याम मोहन दुबे, शुद्धांशु मिश्रा, गौरव तिवारी, अमित तिवारी, सुरेश पाण्डेय, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, अंचल दुबे, नवीन तिवारी, गुड्डा मिश्रा, पिंकू अवस्थी, अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र दीक्षित, मनोज शुक्ला, सिद्धांत दुबे, देवांश अवस्थी, दिनेश वाजपेयी, आदित्य शर्मा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button