फेरबदल: सिरगिट्टी पॉक्सो मामला, जांच में तेजी लाने के लिए पुलिस प्रशासन ने बदला विवेचना अधिकारी,
एएसपी रश्मित कौर चावला संभालेंगी कमान.....

बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग बच्चियों के विरुद्ध घटित गंभीर अपराध की विवेचना को लेकर (फेरबदल) बिलासपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। इस मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक ने अब जांच का जिम्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, IUCAW रश्मित कौर चावला को सौंप दिया है। पूर्व में इस प्रकरण की विवेचना का कार्य सुश्री अनिताप्रभा मिंज (उप पुलिस अधीक्षक, IUCAW) के पास था, किंतु उनके अवकाश पर होने के कारण जांच प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए यह फेरबदल किया गया है।

नाबालिगों के साथ गंभीर अपराध में सख्त पुलिसिंग, (फेरबदल)
पुलिस अधीक्षक ने रश्मित कौर चावला को निर्देश दिए हैं कि वे मामले के प्रत्येक पहलू की सूक्ष्मता और तत्परता से जांच करें। इसके साथ ही, उन्हें यह भी हिदायत दी गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर विवेचना को पूर्ण कर न्यायालय में चार्जशीट प्रस्तुत करें ताकि पीड़ित बच्चियों को समय रहते न्याय मिल सके। जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति बनाए रखने के लिए, विवेचना अधिकारी को प्रत्येक सप्ताह जांच की प्रगति रिपोर्ट से सीधे पुलिस अधीक्षक को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं…….





