Deo तबादला :स्कूल खुलने से पहले शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल

बिलासपुर को मिला नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी

छत्तीसगढ़ शासन ने बुधवार देर शाम शिक्षा विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल (Deo तबादला ) करते हुए कई जिला शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को रायपुर में पदस्थ किया गया है। इस क्रम में बिलासपुर के जिला शिक्षा अधिकारी का भी तबादला कर दिया गया है।

01

02

03

शिक्षा विभाग के इस निर्णय को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा शुरू (Deo तबादला ) 

शासन ने वर्तमान में बिलासपुर स्थित एक शासकीय स्कूल में पदस्थ रामेश्वर जायसवाल को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पदभार संभालने के साथ ही जिले की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई अपेक्षाएं भी जुड़ गई हैं।यह फेरबदल ऐसे समय किया गया है जब प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने वाली है और स्कूल खुलने में कुछ ही दिन शेष हैं।

कई लोग इसे प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे स्कूल खुलने से ठीक पहले किया गया बदलाव मानकर सवाल भी उठा रहे हैं।हालांकि शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि यदि इस बदलाव से स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता, व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार होता है तो इसे सकारात्मक पहल माना जाएगा। अब सभी की नजर नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की कार्यशैली और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों पर रहेगी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button