गिरफ्तारी की मांग:निखिल गोस्वामी हत्याकांड में उबाल, पांच दिन बाद भी आरोपी फरार
परिजन और गोस्वामी समाज पहुंचे एसएसपी कार्यालय

कोटा थाना क्षेत्र में हुए निखिल गोस्वामी हत्याकांड को लेकर परिजनों और गोस्वामी समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है (गिरफ्तारी की मांग)। घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन और समाज के प्रतिनिधि एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग (गिरफ्तारी की मांग)
कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पथर्रा निवासी निखिल भारती गोस्वामी की 4 जून को पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी । परिजनों का आरोप है कि इस मामले में चार आरोपियों की पहचान हो चुकी है, लेकिन अब तक सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इसी को लेकर गोस्वामी समाज के पदाधिकारी और मृतक के परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
समाज के लोगों ने कहा कि निखिल एक होनहार छात्र था और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाता था। ऐसे युवक की निर्मम हत्या के बाद भी आरोपियों का फरार रहना गंभीर चिंता का विषय है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





