Hotels will be inspected: दिल्ली अग्निकांड के बाद बिलासपुर अलर्ट, होटलों की होगी बड़ी जांच…
फायर सेफ्टी पर सख्ती, बिलासपुर के होटलों में चलेगा जांच अभियान...

दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिलासपुर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है।(Hotels will be inspected) शहर के होटलों और बड़े भवनों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नगर निगम को फायर सेफ्टी और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए कहा है।
कलेक्टर का बड़ा आदेश, होटलों की सुरक्षा व्यवस्था पर कसेगा शिकंजा (Hotels will be inspected)
दिल्ली में होटल में लगी आग की घटना ने पूरे देश का ध्यान फायर सेफ्टी और भवन सुरक्षा की ओर खींचा है। इसी के मद्देनजर बिलासपुर जिला प्रशासन ने भी एहतियात के तौर पर शहर के होटलों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच कराने का फैसला लिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि सभी होटलों में सुरक्षा मानकों का गंभीरता से परीक्षण किया जाए।जांच के दौरान भवनों के स्वीकृत नक्शे, पार्किंग व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जांच की जाएगी। इसके अलावा यह भी देखा जाएगा कि भवन निर्माण निर्धारित नियमों और स्वीकृत मानकों के अनुरूप किया गया है या नहीं।
नियमों की अनदेखी करने वालों पर चलेगा प्रशासनिक डंडा…
आपातकालीन निकास मार्ग, फायर अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा सुविधाओं की भी बारीकी से पड़ताल होगी।प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती है। इसलिए नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि आग लगने की अधिकांश घटनाएं शॉर्ट सर्किट और जरूरत से ज्यादा बिजली लोड लेने के कारण होती हैं। उन्होंने होटल संचालकों और आम लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा निर्धारित क्षमता के अनुसार बिजली उपयोग करने की अपील की है।
बिलासपुर व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और न्यायिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, जहां रोजाना हजारों लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रियों और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। अब देखना होगा कि जांच के दौरान क्या खामियां सामने आती हैं और प्रशासन इनके खिलाफ क्या कदम उठाता है।





