Theft at the Farmhouse: सूने मकान और फॉर्म हाउस पर नकाबपोशों का धावा,
जेवर-नगदी समेत लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र में सूने मकान और फॉर्म हाउस में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है।नकाबपोश चोरों ने बंद पड़े घर और फॉर्म हाउस को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी के जेवर, कीमती मूर्ति, डेढ़ लाख रुपए नगद समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जेवर-नगदी समेत लाखों की चोरी (Theft at the Farmhouse)
जानकारी के अनुसार बदमाश देर रात सुनसान मकान और फॉर्म हाउस में घुसे और वहां रखे कीमती सामान को चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कुछ नकाबपोश युवक संदिग्ध गतिविधियां करते नजर आ रहे हैं। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची चकरभाठा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है और उन्होंने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।





