Bulldozer Action: अवैध प्लाटिंग पर निगम का एक्शन,निगम की टीम ने चलाया बुलडोजर…
अमेरी में चल रही थी अवैध प्लाटिंग, निगम ने की कार्यवाही...

बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग और कॉलोनियों के खिलाफ निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। (Bulldozer Action) निगम अधिकारियों की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में वार्ड क्रमांक 3 में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान द्वारा करीब पौने 2 एकड़ भूमि पर बिना आवश्यक अनुमति और स्वीकृति के अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था।निगम प्रशासन को लगातार इस संबंध में शिकायतें और जानकारी मिल रही थीं।
अवैध प्लाटिंग पर निगम का एक्शन (Bulldozer Action)
जांच के दौरान अवैध प्लाटिंग की पुष्टि होने पर निगम अधिकारियों ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अवैध रूप से विकसित किए जा रहे प्लॉटों के सीमांकन, निर्माण सामग्री और अन्य सामान को जब्त करने की कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध प्लाटिंग से संबंधित कार्यों को भी तोड़ा गया।





