Villagers’ Uprising: बिलासपुर में बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कांग्रेस नेता के नेतृत्व में तिफरा बिजली ऑफिस का घेराव…..
छह महीने से लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों का हल्लाबोल, उग्र आंदोलन की चेतावनी....

बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र के सेवार और कड़ार गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भीषण गर्मी के बीच पिछले छह महीनों से जारी बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। (Villagers’ Uprising) वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में तिफरा स्थित बिजली कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिजली केबल जल जाने के कारण लगातार बिजली गुल होने और लो-वोल्टेज की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे पेयजल संकट गहरा गया है और आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
छह महीने से लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से त्रस्त ग्रामीणों का हल्लाबोल, उग्र आंदोलन की चेतावनी (Villagers’ Uprising)
इस दौरान कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला (वरिष्ठ कांग्रेस नेता) ने विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा। घेराव और प्रदर्शन के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी चर्चा के दौरान विभाग के कार्यकारी निदेशक ए.के. अम्बष्ट (कार्यकारी निदेशक) ने जल्द ही जली हुई केबल बदलने और बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने साफ कर दिया कि उन्हें अब सिर्फ आश्वासन नहीं बल्कि समस्या का स्थायी समाधान चाहिए….





