Body found in the Arpa River: बिलासपुर की अरपा नदी में तैरती मिली युवक की सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अरपा नदी में (Body found in the Arpa River)एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश पानी में तैरती हुई मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। नदी के आसपास से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने जब शव को पानी में तैरते हुए देखा, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शुरू की जांच (Body found in the Arpa River)
घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों और समय का खुलासा हो पाएगा…….





