Murder Solved: बिलासपुर में झारखंड के युवक की सनसनीखेज हत्या का खुलासा,पत्नी के बाद अब उसका आशिक भी पुलिस गिरफ्त में…

प्रेम प्रसंग में रची गई थी खूनी साजिश! पति को बहाने से बिलासपुर लाकर पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उतारा था मौत के घाट

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने झारखंड के एक युवक की सनसनीखेज हत्या के मामले में (Murder Solved) एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी यानी मृतक की पत्नी के बाद अब उसके प्रेमी और हत्या के सह-आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस पूरे हत्याकांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ही थी, जिसने अपने अवैध संबंधों के रास्ते से पति को हटाने के लिए खूनी साजिश रची। वह अपने पति को झारखंड से बहानेबाजी करके बिलासपुर लेकर आई और यहां अपने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की सलाखों के पीछे हैं।

प्रेम प्रसंग में रची गई थी खूनी साजिश!  (Murder Solved)

मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर के एएसपी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए लगातार हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही थी। शुरुआती तफ्तीश के दौरान पुलिस का शक मृतक की पत्नी पर गया, जिसे हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो इस पूरे सनसनीखेज हत्याकांड की परतें खुलती चली गईं। पुलिस के मुताबिक, मृतक मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था।

उसकी पत्नी का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे दोनों एक साथ रहना चाहते थे। इसी वजह से पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने का मन बना लिया और उसे एक सोची-समझी साजिश के तहत किसी बहाने से बिलासपुर लेकर आई। बिलासपुर पहुंचने के बाद उसने पहले से तैयार योजना के अनुसार अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया…..

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बिलासपुर पुलिस की मुस्तैदी से उनकी यह चाल नाकाम रही। पुलिस ने सबसे पहले कार्रवाई करते हुए कातिल पत्नी को गिरफ्तार किया था और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की थी। महिला से मिली कड़ियों और कड़े सुरागों के आधार पर पुलिस की टीमें लगातार उसके फरार प्रेमी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं।

इसी कड़ी में पुलिस ने घेराबंदी कर हत्या के सह-आरोपी और महिला के प्रेमी को भी धर दबोचा है। एएसपी पंकज कुमार पटेल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित कानून की अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने में लगी है और मामले की विवेचना जारी है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button