Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

Youth Congress Election Announcement: बिलासपुर कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता कर चुनाव प्रक्रिया और सदस्यता अभियान का किया गया ऐलान……

पूरी तरह डिजिटल और ऑनलाइन ऐप के जरिए होगा युवा नेतृत्व का चयन,

छत्तीसगढ़ में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव 2026 का बिगुल बज चुका है, (Youth Congress Election Announcement) जिसके तहत प्रदेशभर में युवा नेतृत्व के चयन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर स्थित कांग्रेस भवन में एक विशेष बैठक और प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें चुनाव प्रक्रिया, सदस्यता अभियान, ऑनलाइन नामांकन और मतदान के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई।

पूरी तरह डिजिटल और ऑनलाइन ऐप के जरिए होगा युवा नेतृत्व का चयन (Youth Congress Election Announcement)

इस बार पारदर्शिता बढ़ाने और अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह डिजिटल और ऑनलाइन माध्यम से मोबाइल ऐप के जरिए संपन्न होंगे। ब्लॉक, विधानसभा और जिला स्तर के पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होकर 13 जून 2026 तक चलेगी, जबकि प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के पदों के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन किए जा सकेंगे। इस चुनाव में मतदान का अधिकार केवल उन्हीं 18 से 35 वर्ष के युवाओं को मिलेगा जो 75 रुपये का निर्धारित शुल्क देकर संगठन की सदस्यता लेंगे..

75 रुपये शुल्क और वोटर आईडी अनिवार्य, ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम रहेगा लागू (Youth Congress Election Announcement)

चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष रखने और फर्जी सदस्यता रोकने के लिए इस बार वोटर आईडी अनिवार्य की गई है, और आयु प्रमाण के लिए 10वीं की अंकसूची, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे मान्य दस्तावेजों के साथ प्रत्येक उम्मीदवार को अपना 8 सेकंड का परिचयात्मक वीडियो भी अपलोड करना होगा। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जून से 18 जून तक दस्तावेजों की स्क्रूटनी की जाएगी।

चुनाव को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरे प्रदेश को पांच जोनों में बांटकर जोनल रिटर्निंग ऑफिसर (ZRO) नियुक्त किए गए हैं, तथा जिला व प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है।

इसके अलावा, इस बार चुनाव में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ का नियम और संगठन की आचार संहिता लागू रहेगी, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को नामांकन शुल्क में विशेष छूट दी जाएगी। प्रेस वार्ता के बाद आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने चुनावी रणनीति पर गहन मंथन करते हुए युवाओं से इस चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और संगठन को मजबूत करने की अपील की…

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई