Water Problem: मिनीमाता आवास में पानी संकट गहराया, रहवासियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
विनोबा नगर में जल समस्या से लोग परेशान, नए कनेक्शन और सुविधा की मांग

बिलासपुर के मिनीमाता आवास विनोबा नगर में पानी की समस्या को लेकर रहवासियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। (Water Problem) कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया है कि पुराने आवासों में रहने वाले परिवारों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान रहवासियों ने निगम प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
मिनीमाता आवास विनोबा नगर के रहवासियों ने एक आवेदन के माध्यम से बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पुराने आवासों में रहने वाले परिवारों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा, जिसके कारण उन्हें बार-बार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। इसी मांग को लेकर कॉलोनी के लोग निगम कार्यालय, जोन कार्यालय और वार्ड पार्षद के पास भी पहुंच चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से नए कनेक्शन और पानी की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।





