नीट पेपर लीक से आहत छात्र के परिवार की मदद को आगे आई NSUI, जुटाए 11 लाख रुपए

NSUI ने राजस्थान में नीट पेपर लीक मामले से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्र प्रदीप मेघवाल के परिवार की आर्थिक मदद के लिए 11 लाख रुपये जुटाए हैं। यह राशि 26 मई को परिवार को सौंपी जाएगी।

राहुल गांधी ने भी छात्र के परिजनों से बात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था। परिवार ने बताया कि बेटे को डॉक्टर बनाने के सपने के लिए उन्होंने 11 लाख रुपये का कर्ज लिया था।

राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले प्रदीप मेघवाल ने कथित तौर पर नीट परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद परीक्षा प्रणाली और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि यह सिर्फ एक छात्र की मौत नहीं, बल्कि परीक्षा व्यवस्था की विफलता का दर्दनाक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छात्र और उसका परिवार भ्रष्ट व्यवस्था का शिकार हुआ।

उन्होंने कहा कि NSUI देशभर में परीक्षा भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेगी। संगठन ने सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग भी की है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button