ट्रंप ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ,बोले भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है

दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि वह पीएम मोदी के बड़े प्रशंसक हैं और भारत-अमेरिका के रिश्ते उनके कार्यकाल में पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुए हैं।

अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रंप ने फोन के जरिए लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “मुझे भारत से प्यार है। पीएम मोदी महान इंसान हैं, वह मेरे दोस्त हैं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।”

ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर भारत को कभी मदद की जरूरत पड़ी तो वह सीधे अमेरिका से संपर्क कर सकता है। ट्रंप ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में अमेरिका और भारत के संबंध ऐतिहासिक रूप से मजबूत हुए हैं।

ट्रंप ने अपने संबोधन में मार्को रूबियो को अमेरिका के इतिहास का सबसे बेहतरीन विदेश मंत्री भी बताया। वहीं रूबियो ने भारत को अमेरिका का अहम रणनीतिक साझेदार बताया।

राजनीतिक जानकार ट्रंप के इस बयान को भारत-अमेरिका ट्रेड डील और रणनीतिक साझेदारी से जोड़कर देख रहे हैं। हाल ही में दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत तेज हुई है। ट्रंप इससे पहले भी ‘नमस्ते ट्रंप’ और ‘हाउडी मोदी’ जैसे कार्यक्रमों में पीएम मोदी की खुलकर तारीफ कर चुके हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button