इटली पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात और कोलोसियम दौरे ने बटोरी सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के आखिरी चरण में इटली पहुंचे, जहां रोम एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इटली पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वह इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात और बातचीत को लेकर उत्साहित हैं।
रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया। होटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका पीएम मोदी ने आनंद लिया।
इसके बाद पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया और कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उन्हें “माय फ्रेंड” कहा।
इस खास मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ नाम की खास टॉपी गिफ्ट की। मेलोनी ने इस गिफ्ट के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। वहीं, पीएम मोदी को वाराणसी के घाटों को दर्शाती एक सुंदर पेंटिंग भी भेंट की गई।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और इटली के बीच निवेश, आधुनिक तकनीक और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।





