Financial Scam: बिलासपुर के लोखंडी में बड़ा वित्तीय घोटाला, 15वें वित्त की राशि हड़पने का पूर्व सरपंच-सचिव पर आरोप.

लाखों की राशि डकार गए जिम्मेदार! कागजों में सिमट गया विकास,

बिलासपुर जिले के लोखंडी ग्राम पंचायत से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, (Financial Scam) जहाँ विकास कार्यों के नाम पर आई सरकारी राशि में भारी गबन का मामला उजागर हुआ है। ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और सचिव पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने 15वें वित्त आयोग की करीब 89 लाख रुपए की मोटी रकम तो निकाल ली, लेकिन धरातल पर काम आज भी अधूरे पड़े हैं। गाँव की मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है

लोखंडी के ग्रामीणों में भारी आक्रोश. (Financial Scam)

बिलासपुर के लोखंडी ग्राम में भ्रष्टाचार का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने विकास के दावों की पोल खोलकर रख दी है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि पूर्व सरपंच और ग्राम सचिव ने आपसी साठगांठ कर विकास कार्यों में भारी गड़बड़ी की है। पंचायत मद से सड़क, नाली, पेयजल और अन्य मूलभूत जनसुविधाओं के लिए जो राशि स्वीकृत की गई थी, उसे नियमों को ताक पर रखकर निकाल तो लिया गया, लेकिन असलियत में काम या तो अधूरे पड़े हैं या फिर धरातल पर दिखाई ही नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब वे बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं, तो फिर 15वें वित्त आयोग की यह भारी-भरकम राशि कहाँ खर्च की गई? इस गंभीर गड़बड़ी को लेकर अब पूरे गाँव में भारी आक्रोश व्याप्त है…

मामले की गंभीरता को देखते हुए अब ग्रामीणों ने प्रशासन के पास शिकायत दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। कुल 88,94,872 रूपए की इस बड़ी राशि के भुगतान विवरण और संबंधित दस्तावेजों की जांच होने के बाद ही घोटाले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे तथा पंचायत की राशि की रिकवरी सुनिश्चित की जाए..

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई