पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर राहुल गांधी का हमला, बोले- देश में आने वाला है बड़ा आर्थिक झटका

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला है, जिसका सबसे ज्यादा असर युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा।

रायबरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आने वाला आर्थिक झटका पिछले कई सालों से ज्यादा गंभीर हो सकता है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी दोनों तेजी से बढ़ेंगी और आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार हालात संभालने की बजाय लोगों पर पाबंदियां लगाने में लगी है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार लोगों से विदेश यात्रा न करने की सलाह दे रही है, जबकि प्रधानमंत्री खुद लगातार विदेश दौरे कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो रहा है। पिछले पांच दिनों में दूसरी बार ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं, जिससे आम लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button