बंगाल में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, कोलकाता नगर निगम ने भेजा नोटिस

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार बनने के बाद तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोलकाता नगर निगम ने उनके दो आवासों को लेकर नोटिस जारी किया है। इनमें कालीघाट रोड स्थित मकान और शांतिनिकेतन बिल्डिंग शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह नोटिस भवन विभाग अधिनियम की धारा 401 के तहत जारी किया गया है। नगर निगम ने निर्माण संबंधी मंजूरी और भवन निर्माण नियमों के पालन की जांच के लिए यह कार्रवाई की है।

नोटिस में कहा गया है कि जांच के दौरान पाया गया कि भवन का निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुसार नहीं हुआ है। अधिकारियों ने भवन का मूल स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही नक्शे से अलग बने हिस्सों को सात दिनों के भीतर हटाने का निर्देश दिया गया है।

नगर निगम ने चेतावनी दी है कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर नगर आयुक्त की ओर से एक और नोटिस जारी किया जाएगा, जिसके बाद निगम खुद अवैध निर्माण को तोड़ेगा। तोड़फोड़ में आने वाला खर्च भी संबंधित पक्ष से वसूला जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, हरीश मुखर्जी रोड स्थित एक मकान और कालीघाट चौराहे पर मौजूद एक बहुमंजिला इमारत भी जांच के दायरे में हैं। दावा किया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी की कुल 24 संपत्तियां जांच के घेरे में हैं, जिनमें से 21 संपत्तियों के दस्तावेज और नक्शे पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बीच ‘लीप्स एंड बाउंड्स’ नाम की कंपनी भी फिर चर्चा में आ गई है। इस कंपनी का नाम पहले शिक्षक भर्ती घोटाले में सामने आ चुका है। बताया जाता है कि अभिषेक बनर्जी इस कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रह चुके हैं। बाद में लोकसभा चुनाव लड़ने से पहले उन्होंने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई