टाइम्स टॉवर में लगी भीषण आग, 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची, मनसे नेता बोले- पांच साल में तीसरी बार हुआ हादसा –

मुबई: महाराष्ट्र के मुंबई में लोअर परेल पश्चिम स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह आग लग गई. घटना की जानकारी लगते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में करीब दो घंटे से अधिक का समय लगा. फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इमारत में आग सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास लगी. वहीं, आग में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है.

उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने दूसरी मंजिल से लेकर 14वीं मंजिल तक के दफ्तरों के दरवाजों के ताले तोड़ने के लिए छेनी हथौड़े का इस्तेमाल किया. मौके पर मौजूद एक दमकल अधिकारी ने कहा कि अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. हम घटना में घायलों की जांच कर रहे हैं. हमें धुएं और वेंटिलेशन के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन हमारे अधिकारी दमकल उपकरण पहनकर अंदर गए.

इससे पहले जून महीने में एक 57 मंजिला बिल्डिंग में आधी रात को अचानक आग लग गई थी. जिससे हड़कंप मच गया था. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button