Petrol Crisis: बिलासपुर में पेट्रोल संकट के बीच वायरल हुआ बड़ा खेल…
लंबी कतारें, फिर भी जेरीकिन में भरता रहा पेट्रोल...

न्यायधानी बिलासपुर में पेट्रोल संकट के बीच अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। (Petrol Crisis) शहर के तारबहार स्थित जय अम्बे पेट्रोल पंप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का गुस्सा और बढ़ा दिया है। वायरल वीडियो में देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पेट्रोल पंप कर्मचारी बड़े-बड़े 20 से 30 लीटर के जेरीकिन में पेट्रोल भरते दिखाई दे रहे हैं।
लंबी कतारें, फिर भी जेरीकिन में भरता रहा पेट्रोल (Petrol Crisis)
वहीं दूसरी तरफ आम लोग घंटों लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है कि आखिर संकट के समय खुलेआम जेरीकिन में पेट्रोल क्यों दिया जा रहा है। पूरे मामले को लेकर शहर में भारी नाराजगी देखी जा हम रही है।





