ममता बनर्जी के वकील के तौर पर पेश होने पर BCI ने मांगी पूरी जानकारी

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील के रूप में पेश होने के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से उनके वकील के तौर पर स्टेटस की पूरी जानकारी मांगी है।

BCI ने पूछा है कि क्या ममता बनर्जी अभी भी राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हैं, उनका एनरोलमेंट नंबर क्या है और क्या मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अपनी कानूनी प्रैक्टिस को निलंबित किया था या नहीं।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने पत्र में ममता बनर्जी के एनरोलमेंट, प्रैक्टिस, किसी संभावित सस्पेंशन और दोबारा प्रैक्टिस शुरू करने से जुड़े सभी रिकॉर्ड मांगे हैं। साथ ही यह भी पूछा गया है कि क्या उनके पास वर्तमान में वैध सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस मौजूद है।

BCI ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल को निर्देश दिया है कि सभी जानकारी आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर दी जाए और संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां भी उपलब्ध कराई जाएं। जवाब दो दिनों के भीतर मांगा गया है।

दरअसल, गुरुवार को ममता बनर्जी कलकत्ता हाई कोर्ट में वकील की पोशाक पहनकर पहुंची थीं। उन्होंने चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा से जुड़ी जनहित याचिका पर अदालत में पक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने अदालत के सामने कथित हिंसा से जुड़े दस्तावेज और तस्वीरें भी पेश कीं।

यह मामला उस समय और चर्चा में आ गया जब हाई कोर्ट परिसर में राजनीतिक नारेबाजी भी देखने को मिली। यह जनहित याचिका टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी के बेटे सिरसान्या बनर्जी की ओर से दायर की गई थी।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई