रायपुर IPL मैच में बवाल, टिकटधारकों को नहीं मिली एंट्री: गेट तोड़कर स्टेडियम में घुसी भीड़, सुरक्षाकर्मियों ने किया लाठीचार्ज

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए RCB और KKR के IPL मुकाबले के दौरान भारी अव्यवस्था देखने को मिली। मैच में RCB ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, लेकिन स्टेडियम के बाहर टिकटधारकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। कई लोगों ने आरोप लगाया कि टिकट होने के बावजूद उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

गेट नंबर 2 पर बेकाबू हुई भीड़

स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर स्थिति उस समय बिगड़ गई जब बड़ी संख्या में दर्शकों को एंट्री नहीं मिली। नाराज फैंस ने गेट तोड़ दिया और कुछ लोग दीवार कूदकर स्टेडियम के अंदर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर वीडियो बना रहे मीडिया कर्मियों को भी रोकने की कोशिश की गई।

बारिश के बीच भी नहीं टूटा क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह

बारिश के कारण मैच निर्धारित समय से देरी से शुरू हुआ और मुकाबला रात 8:45 बजे शुरू किया गया। खराब मौसम के बावजूद क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। बड़ी संख्या में फैंस बारिश में भीगते हुए स्टेडियम पहुंचे। कई दर्शकों ने कहा कि वे विराट कोहली को देखने और RCB को सपोर्ट करने आए थे, जबकि कुछ फैंस कोलकाता से KKR का समर्थन करने पहुंचे थे।

मैच के दौरान दिखा उत्साह और अव्यवस्था दोनों

मैच के दौरान स्टेडियम में लगातार हूटिंग, सेल्फी और जश्न का माहौल बना रहा। चौके-छक्कों पर दर्शकों ने जमकर उत्साह दिखाया। वहीं बाहर अव्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते रहे। इससे पहले भी रायपुर में आयोजित IPL मुकाबलों के दौरान भीड़ प्रबंधन को लेकर शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई