मेदांता से ‘ब्रॉट डेड’ तक: प्रतीक यादव की मौत की पूरी टाइमलाइन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और बीजेपी नेता Aparna Yadav के पति Prateek Yadav का बुधवार तड़के निधन हो गया। शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट में मौत की वजह “मेसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएंबोलिज्म” यानी फेफड़ों में बड़ा ब्लड क्लॉट बताया गया है।

परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी बीमारी और ब्लड क्लॉटिंग की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें 30 अप्रैल को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां तीन दिन तक इलाज चला और बाएं पैर की सर्जरी भी हुई। बाद में उन्होंने खुद डिस्चार्ज ले लिया, लेकिन पैर में सूजन बनी रही।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 11:30 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार और स्टाफ की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सुबह करीब 5:55 बजे जब उन्हें अस्पताल लाया गया तब शरीर में कोई लाइफ साइन नहीं था। जांच और ईसीजी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें “ब्रॉट डेड” घोषित कर दिया।

इसके बाद परिवार की मांग पर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में मौत की वजह कार्डियो-रेस्पिरेटरी कोलैप्स बताई गई, जिसका कारण फेफड़ों में खून का बड़ा थक्का बनना माना गया। रिपोर्ट में शरीर पर कुछ चोटों के निशान मिलने की भी जानकारी सामने आई है और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

पोस्टमार्टम के दौरान Akhilesh Yadav भी KGMU पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत की। बाद में परिवार के सदस्य और कई राजनीतिक नेता आवास पहुंचे। अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में किया जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई