NEET UG 2026 पेपर लीक में नए खुलासे, 50 हजार की ऑनलाइन क्लास में पढ़ाए गए थे ‘अहम सवाल’

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। एक तरफ मामले की जांच CBI को सौंप दी गई है, वहीं दूसरी ओर यह सामने आया है कि पेपर लीक से जुड़े गैंग ने कथित तौर पर छात्रों को 50-50 हजार रुपये लेकर ऑनलाइन क्लास के जरिए “महत्वपूर्ण सवाल” पढ़ाए थे।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई को थ्री लेयर सिक्योरिटी के बीच परीक्षा आयोजित कराई थी, जिसमें करीब 22.80 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा से पहले 5432 केंद्रों पर मॉक ड्रिल भी कराई गई थी। इसमें मोबाइल, सिग्नल जैमर, बायोमेट्रिक सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई थी।

इसके बावजूद पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सीकर में परीक्षा के बाद सैंपल पेपर और असली प्रश्नपत्र के सवालों में समानता सामने आई थी। इसके बाद राजस्थान पुलिस और अपराध शाखा ने जांच शुरू की।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 300 सवालों वाले कथित गेस पेपर में से 150 सवाल असली परीक्षा में आए थे। इसमें बायोलॉजी के 90 सवाल शामिल बताए जा रहे हैं। अब अभ्यर्थी दूसरे सेट के प्रश्नपत्र को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं ताकि सच्चाई सामने आ सके।

मामले में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय की कमी पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि 3 मई से 7 मई तक NTA और गृह मंत्रालय को इस मामले की कोई विस्तृत रिपोर्ट नहीं भेजी गई थी।

सीकर पहले भी NEET परीक्षा में संदिग्ध प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहा है। वर्ष 2024 में भी यहां बड़ी संख्या में छात्रों के बेहद ऊंचे अंक आने पर सवाल उठे थे। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद दोनों सेट के सवाल बाहर कैसे पहुंचे।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई