तमिलनाडु CM विजय के ज्योतिषी की OSD नियुक्ति एक दिन में रद्द

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने ज्योतिषी रिकी राधन पंडित को मंगलवार को ‘ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी’ (OSD) के पद पर नियुक्त किया था। उनकी तैनाती सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय में की गई थी। हालांकि, नियुक्ति के एक दिन बाद ही सरकार ने इसे रद्द कर दिया।
सरकार के प्रधान सचिव द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि रिकी राधन पंडित की OSD पद पर की गई नियुक्ति तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती है।
बताया जाता है कि रिकी राधन पंडित मुख्यमंत्री विजय के करीबी और भरोसेमंद सहयोगियों में शामिल हैं। राजनीति में आने से पहले भी विजय फिल्मों और निजी मामलों में उनसे सलाह लेते रहे हैं।
ऐसा भी माना जाता है कि रिकी राधन पंडित की सलाह के बाद ही विजय ने अपनी पार्टी TVK का गठन किया और राजनीति में सक्रिय कदम रखा।





