NEET UG पेपर लीक मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, NTA हटाने और नई संस्था बनाने की मांग

NEET UG 2026 पेपर लीक मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर कर NTA को हटाने और नई स्वतंत्र परीक्षा संस्था बनाने की मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि NEET परीक्षा दोबारा कराई जाए और इसकी निगरानी सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में गठित हाई-लेवल कमेटी करे। इस कमेटी में रिटायर्ड जज, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और फॉरेंसिक वैज्ञानिक को शामिल करने की मांग की गई है।

FAIMA ने अदालत से यह भी अपील की है कि CBI से चार हफ्ते के भीतर जांच की स्टेटस रिपोर्ट मांगी जाए। याचिका में कहा गया है कि मौजूदा व्यवस्था में बड़े सुधार की जरूरत है ताकि भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं रोकी जा सकें।

याचिकाकर्ताओं ने “नेशनल एग्जाम इंटीग्रिटी कमीशन” नाम से नई संस्था बनाने की मांग भी रखी है। साथ ही परीक्षा को ऑफलाइन की बजाय कंप्यूटर आधारित यानी CBT मोड में कराने का सुझाव दिया गया है, ताकि पेपर लीक का खतरा कम हो सके।

गौरतलब है कि राजस्थान में पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी थी। यह परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी, जिसमें 22 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। मामले की जांच अब CBI कर रही है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई