PM मोदी की अपील पर शरद पवार ने मांगी सर्वदलीय बैठक, कांग्रेस ने IPL बंद करने की उठाई मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से सोना कम खरीदने, यात्रा घटाने और वर्क फ्रॉम होम अपनाने की अपील के बाद विपक्षी दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है।

शरद पवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच प्रधानमंत्री की घोषणाओं का देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से आम लोगों, उद्योग जगत और निवेशकों के बीच चिंता का माहौल बना है।

पवार ने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, ताकि राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों और विशेषज्ञों के साथ चर्चा हो सके। उन्होंने आर्थिक विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ भी तत्काल बैठक करने की सलाह दी।

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर ईंधन बचाने की बात हो रही है तो सबसे पहले आईपीएल पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने मंत्रियों को कार पूलिंग अपनाने और मेट्रो से सफर करने की सलाह दी।

सचिन सावंत ने कहा कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को अपने वाहनों का इस्तेमाल कम करना चाहिए। उन्होंने चार्टर्ड फ्लाइट और हेलीकॉप्टर यात्राओं पर रोक लगाने की भी मांग की।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई