Corruption: हाथ से उखड़ रहा 1.40 करोड़ का डामर

मिट्टी के बेस पर खड़ी कर दी सड़क, ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर खोली पोल...

बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत आमाकोनी से बहतरा के बीच निर्माणाधीन सड़क (Corruption) भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का जीता-जागता नमूना बन गई है। करीब 1.40 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार हो रही यह सड़क बनने के साथ ही उखड़ने लगी है, जहाँ डामर की परत हाथों से किसी कागज की तरह निकल रही है।

Corruption

ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर खोली पोल, (Corruption)

स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा बिना ठोस आधार के सीधे मिट्टी के बेस पर ही डामर बिछा दिया गया है, जो सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी है। इस बदहाली का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर से कर जाँच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई