The Gift of Sports Training: नवा बिहान में बच्चों को मिली खेल प्रशिक्षण की सौगात, 16 बच्चों का होगा चयन
एसएसपी रजनेश सिंह ने खिलाड़ियों का किया हौसला अफजाई, खिलाड़ियों को वितरित की हॉकी किट

कोटा थाना क्षेत्र के नवा बिहान में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। (The Gift of Sports Training) कैंप के अंतर्गत लगभग 16 बच्चों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह मौजूद रहे। एसएसपी रजनेश सिंह ने खिलाड़ियों का किया हौसला अफजाई, खिलाड़ियों को वितरित की हॉकी किटएंकर,, कोटा थाना क्षेत्र के नवा बिहान में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के अंतर्गत लगभग 16 बच्चों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है।
खिलाड़ियों को वितरित की हॉकी किट (The Gift of Sports Training)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी-एसएसपी रजनेश सिंह मौजूद रहे। एसएसपी सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल के माध्यम से बच्चे अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य की ओर बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को हॉकी किट भी वितरित की गई। किट मिलने से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
खिलाड़ियों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के भविष्य के लिए प्रेरणादायक बताया।कार्यक्रम में विभिन्न खेलों से जुड़े प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों की उपस्थिति रही। बच्चों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उन्हें नशे और अपराध से दूर रखते हुए सकारात्मक दिशा देना बताया गया।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।





