Robber Arrested: ट्रांसपोर्ट नगर में बुलेट सवार लुटेरों का आतंक: पुलिस ने दो को दबोचा, लूटा हुआ सामान बरामद

ढाबे के पास ट्रक ड्राइवर और राहगीर बने शिकार, सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए आरोपी

बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में पिछले कुछ दिनों से दहशत फैलाने वाले (Robber Arrested) बुलेट सवार गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में सफलता मिली है। यह गिरोह रात के अंधेरे में सुनसान रास्तों पर लोगों को अपना निशाना बनाता था। घटना की शुरुआत 29 अप्रैल को हुई, जब साहू ढाबे से खाना खाकर लौट रहे एक ट्रक ड्राइवर को बिना नंबर की बुलेट पर सवार तीन युवकों ने रोका और डरा-धमकाकर उसका मोबाइल और 5000 रुपये नकद लूट लिए।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े गए आरोपी (Robber Arrested)

गिरोह का साहस इतना बढ़ गया कि कुछ ही दिनों बाद 4 मई को उसी जगह के पास उन्होंने एक अन्य युवक गुलशन साहू पर लोहे की रॉड और चाबी से जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। ​इन वारदातों के बाद सक्रिय हुई टीम ने जब इलाके के सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की, तो संदिग्ध बुलेट और आरोपियों के हुलिए का पता चला।

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों में राहुल साहू और एक नाबालिग शामिल है, जिनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट, लूटा गया मोबाइल और 3700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम दिया था। फिलहाल दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि उनके तीसरे फरार साथी की तलाश तेजी से की जा रही है

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button