Black Market: कोटा में सरकारी दुकान के बाहर शराब का ‘खुला भंडार’: चखना सेंटरों से मनमाने दाम पर बेची जा रही पैकारी की शराब
प्लास्टिक बोतल के फरमान के बीच पनपा ब्लैक मार्केट,

न्यायधानी के कोटा स्थित सरकारी शराब दुकान के बाहर इन दिनों नियम और कानून को ताक पर रखकर (Black Market) अवैध शराब की मंडी सजाई जा रही है। कांच की शीशियों के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में शराब सप्लाई के नए फरमान से उत्पन्न हुई कृत्रिम किल्लत अब अवैध कमाई का जरिया बन गई है।
चखना सेंटरों से मनमाने दाम पर बेची जा रही पैकारी की शराब. (Black Market)
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शराब दुकान के भीतर भले ही स्टॉक खत्म होने का बहाना बनाया जा रहा हो, लेकिन बाहर स्थित चखना सेंटरों पर शराब का अवैध “भंडारा” चल रहा है। भीड़ के बीच से “भैया दो ठो और देना” और “रॉयल स्टैग ले ले” जैसी आवाजें आबकारी विभाग और पुलिस के सूचना तंत्र की विफलता को बयां कर रही हैं।
नमकीन और सलाद बेचने वाले चखना संचालक आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहाँ से ला रहे हैं और ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं, यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। चखना सेंटरों के जरिए चल रहे इस “ब्लैक मार्केट” के धंधे पर तत्काल रोक लगाने और इसमें शामिल अधिकारियों व पैकारियों के खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है….





