ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय सेना के शौर्य को किया नमन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने “ऑपरेशन सिंदूर” की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक ताकत का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट कर कहा कि एक साल पहले पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था, लेकिन भारत ने इसका ऐसा जवाब दिया, जिसने इतिहास में शौर्य और संकल्प का नया अध्याय जोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” ने दुनिया को साफ संदेश दिया कि नया भारत आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। अब भारत चुप रहने वाला देश नहीं, बल्कि हर खतरे का करारा जवाब देने में सक्षम राष्ट्र बन चुका है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सैनिकों के साहस, रणनीति और देशभक्ति को अमर कर दिया। आतंक के सरपरस्तों को जिस सटीकता और मजबूती से जवाब दिया गया, उससे दुनिया में भारत की सैन्य ताकत और मजबूत नेतृत्व की नई पहचान बनी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ “शून्य सहिष्णुता” की नीति को सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे जमीन पर साबित भी किया है। भारतीय सेनाओं की संयुक्त शक्ति, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर रक्षा व्यवस्था ने यह दिखाया है कि भारत अब केवल प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि जरूरत पड़ने पर निर्णायक प्रतिकार भी करता है।

मुख्यमंत्री ने “ऑपरेशन सिंदूर” में शामिल सभी वीर जवानों को कोटिशः नमन किया और पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम, राष्ट्रभक्ति और बलिदान हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई