बलरामपुर में मुख्यमंत्री साय का बयान: चुनावी रुझान भाजपा के पक्ष में, लोकतंत्र की जीत बताई

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुरुआती संकेत भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नजर आ रहे हैं।

सीएम साय ने कहा कि यह जनता के विश्वास और भाजपा सरकार के कामों का परिणाम है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलने के रुझानों पर खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया और मतदाताओं को बधाई दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा भी की। बलरामपुर दौरे के दौरान उनके कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।

रविवार को जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और इसके बाद अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई