हीटवेव पर NHRC का अलर्ट: 21 राज्यों और दिल्ली को सतर्क रहने के निर्देश

भीषण गर्मी को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग(NHRC) ने 21 राज्यों और दिल्ली को अलर्ट जारी किया है। आयोग ने कहा है कि बढ़ती हीटवेव अब केवल मौसम की समस्या नहीं रही, बल्कि यह लोगों के जीवन और आजीविका के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है।

आयोग ने राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिए हैं कि गरीब, मजदूर, खुले में काम करने वाले श्रमिक, बुजुर्ग, बच्चे और बेघर लोगों जैसे संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं। इन वर्गों के पास पर्याप्त संसाधन और आश्रय नहीं होने के कारण गर्मी का असर और ज्यादा खतरनाक हो जाता है।

आंकड़ों के मुताबिक, 2019 से 2023 के बीच देश में हीट स्ट्रोक के कारण 3712 लोगों की मौत हो चुकी है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। इसे देखते हुए आयोग ने राज्यों को पहले से तय दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के तहत पानी की पर्याप्त व्यवस्था, शेल्टर होम, स्वास्थ्य सुविधाएं और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया है, ताकि गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सके।

वहीं, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत उत्तर भारत में अगले 48 घंटों में मौसम में बदलाव हो सकता है और कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई