पंजाब से बंगाल तक 40°C पार, भीषण गर्मी का कहर; दिल्ली स्कूलों में हर घंटे बजेगी पानी की घंटी

दिल्ली। देश के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। पंजाब से लेकर बंगाल तक कई राज्यों में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा और ओडिशा समेत कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

गर्मी का असर अब जनजीवन पर साफ दिखने लगा है। आगरा में ताज महल देखने पहुंचे 5-6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। वहीं राजस्थान के पर्यटन स्थलों जयपुर और उदयपुर में पर्यटकों की संख्या घटने लगी है।

राजधानी Delhi में हालात और गंभीर होते जा रहे हैं। यहां तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका है। इसे देखते हुए स्कूलों में विशेष निर्देश जारी किए गए हैं कि हर 45 से 60 मिनट में घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाई जाए, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 9 जिलों में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ का अलर्ट जारी किया गया है, जहां रात का तापमान भी 27°C से ऊपर बना हुआ है। वहीं प्रयागराज में पारा लगातार 44°C के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के Bilaspur में तापमान 43.8°C दर्ज किया गया, जहां रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को राहत देने के लिए मिस्टिंग सिस्टम से ठंडी फुहारें छोड़ी जा रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। कई राज्यों में लू का असर जारी रहेगा, जबकि पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई