24 घंटे की राहत के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी, रायपुर में पारा 44 डिग्री पार होने का अनुमान

छत्तीसगढ़ में फिलहाल तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह राहत ज्यादा समय तक नहीं रहने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक और गिर सकता है, जिसके बाद गर्मी फिर से तेज होने की संभावना है।

अगले दिनों में बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुरुआती गिरावट के बाद प्रदेश में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे गर्मी का असर एक बार फिर तीव्र होगा और लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ सकता है।

हीट वेव और वॉर्म नाइट का अलर्ट
मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अगले चार दिनों तक लू चलने की स्थिति बन सकती है। इसके साथ ही गर्म रात (वॉर्म नाइट) की स्थिति भी देखने को मिल सकती है, जिससे रात में भी तापमान ऊंचा बना रहेगा और राहत कम मिलेगी।

राजधानी में 44°C तक पहुंचेगा पारा
राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 30 डिग्री रह सकता है। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button