वेदांता हादसे पर नवीन जिंदल का बयान, बोले-‘बिना जांच अनिल अग्रवाल पर FIR क्यों?’

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे को लेकर सियासी और औद्योगिक हलकों में बहस तेज हो गई है। इस बीच भाजपा सांसद नवीन जिंदल ने वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के समर्थन में बयान दिया है।

नवीन जिंदल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और इसमें कई परिवारों ने अपने अपनों को खोया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को मुआवजा और निष्पक्ष जांच की मांग की।

हालांकि, उन्होंने सवाल उठाया कि बिना पूरी जांच के अनिल अग्रवाल का नाम FIR में शामिल करना सही नहीं है। उनका कहना है कि प्लांट के रोजमर्रा संचालन में अग्रवाल की कोई सीधी भूमिका नहीं होती।

जिंदल ने यह भी कहा कि जब सरकारी कंपनियों या रेलवे में हादसे होते हैं, तो सीधे चेयरमैन को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाता, तो निजी कंपनियों के मामले में अलग मानक क्यों अपनाए जा रहे हैं।

उन्होंने जोर दिया कि पहले जांच पूरी होनी चाहिए, उसके बाद सबूतों के आधार पर ही जिम्मेदारी तय की जाए।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button