बिहार में विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी के पास 29 मंत्रालय

पटना। बिहार में नई सरकार बनने के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और उन्होंने अपने पास कुल 29 विभाग रखे हैं।
CM के पास अहम विभाग
सम्राट चौधरी के पास गृह, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, कृषि, पथ निर्माण, नगर विकास, आपदा प्रबंधन और पंचायत राज जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग हैं। इससे साफ है कि सरकार की कमान सीधे मुख्यमंत्री के हाथ में रहेगी।
डिप्टी CM को भी बड़ी जिम्मेदारी
उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी को 10 विभाग दिए गए हैं, जिनमें जल संसाधन, शिक्षा, ग्रामीण विकास और सूचना एवं जनसंपर्क जैसे अहम विभाग शामिल हैं।
वहीं दूसरे डिप्टी CM विजेंद्र प्रसाद यादव को 8 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें वित्त, ऊर्जा, योजना एवं विकास और समाज कल्याण प्रमुख हैं।
नई सरकार की प्राथमिकता साफ
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, विभागों का यह बंटवारा प्रशासनिक संतुलन और कामकाज को बेहतर बनाने के लिए किया गया है।
बता दें कि 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके नेतृत्व में अब राज्य की नई सरकार कामकाज शुरू कर चुकी है।
नई कैबिनेट में विभागों के इस बंटवारे को सरकार की कार्यशैली और प्राथमिकताओं का संकेत माना जा रहा है।





