Increased Demand for Electricity: बिलासपुर में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की डिमांड बढ़ी: विभाग ने शुरू की क्षमता विस्तार की तैयारी

​5 से 6 प्रतिशत बढ़ेगा बिजली लोड,शहर में लगाए जाएंगे 75 नए ट्रांसफार्मर....

​बिलासपुर में गर्मी की आहट के साथ ही बिजली की खपत और लोड बढ़ने लगा है। (Increased Demand for Electricity) इसे देखते हुए बिजली विभाग ने निर्बाध आपूर्ति के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग का अनुमान है कि इस साल बिजली के लोड में 5 से 6 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है। विभाग ने बढ़ते लोड को मैनेज करने के लिए शहर और ग्रामीण इलाकों में नए ट्रांसफार्मर स्थापित करने और सब-स्टेशनों के विस्तार की योजना पर काम शुरू कर दिया है……..

शहर में लगाए जाएंगे 75 नए ट्रांसफार्मर, (Increased Demand for Electricity)

बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, हर साल गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं की संख्या और बिजली की खपत में इजाफा होता है। लोग घरों में एसी और पंपों का अधिक इस्तेमाल करते हैं, जिससे सिस्टम पर दबाव बढ़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्र में करीब 75 नए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 33 केवी की लाइनों पर भी काम जारी है, जिनमें से कुछ चालू हो चुकी हैं और बाकी 15 मार्च तक शुरू होने की उम्मीद है। मुक्तिधाम में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर और तोरवा में क्षमता विस्तार का कार्य पूरा कर लिया गया है…..

​5 से 6 प्रतिशत बढ़ेगा बिजली लोड

ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विभाग गंभीर है। क्षमता वृद्धि प्रक्रिया के तहत करीब 6 से 7 ट्रांसफार्मर पहले ही लगाए जा चुके हैं और कुछ अतिरिक्त ट्रांसफार्मर मार्च के अंत तक स्थापित कर दिए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि उद्योगों का विस्तार, किसानों के बढ़ते पंप और घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का बढ़ता उपयोग बिजली लोड बढ़ने का मुख्य कारण है। विभाग का प्रयास है कि पीक सीजन शुरू होने से पहले सभी तकनीकी कार्यों को पूरा कर लिया जाए ताकि उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती से राहत मिल सके……

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई