12वीं हिंदी पेपर लीक पर सियासत तेज, कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने भाजपा नेताओं पर पेपर लीक में सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि एक माह बीत जाने के बाद भी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है, जो गंभीर सवाल खड़े करता है।

मीडिया से चर्चा में विकास उपाध्याय ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है, लेकिन कमिश्नरेट व्यवस्था होने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी और मध्यप्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में भी पेपर लीक के मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता सामने आती रही है।

स्वामी आत्मानंद स्कूलों की फीस बढ़ाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय छात्रों को ड्रेस और अन्य सुविधाएं दी जाती थीं, लेकिन अब शिक्षकों को भुगतान और स्कूलों को पर्याप्त बजट नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नर्सरी और पीपी-1 कक्षाएं बंद कर फ्री एजुकेशन खत्म करने की कोशिश की जा रही है, जबकि नई योजनाओं के जरिए केवल वाहवाही लूटी जा रही है।

आयुष्मान योजना पर प्राइवेट अस्पतालों के रुख को लेकर उन्होंने कहा कि भुगतान में देरी होने से अस्पताल इलाज करने से बच रहे हैं, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। वहीं सांसद संतोष पांडेय के बयान पर उन्होंने कहा कि यदि नक्सलवाद खत्म हो गया है तो जनप्रतिनिधियों को Z+ सुरक्षा क्यों दी जा रही है और भाजपा नेता केवल प्रधानमंत्री की चाटुकारिता कर रहे हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई