कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया? इन सीटों के लिए मिला ऑफर, राहुल गांधी से की मुलाकात 

नई दिल्ली/चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे के सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों के नाम पर मंथन कर रहे हैं. इस बीच बुधवार को पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. दोनों पहलवानों और राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीर में पहलवान बजरंग पूनिया, पहलवान विनेश फोगाट राहुल गांधी के साथ खड़े हुए नजर आ रहे हैं. राहुल गांधी से मिलने के बाद विनेश और बजरंग ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की.

कांग्रेस में शामिल होंगे बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट? दोनों पहलवानों की राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस की टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. लंबे समय से ये चर्चा चली आ रही है कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं.

दोनों पहलवानों को टिकट देगी कांग्रेस? सूत्रों के हवाले से खबर है कि कांग्रेस पहलवान विनेश फोगाट को दादरी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है. वहीं बजरंग पूनिया को बादली विधानसभा से पार्टी टिकट दे सकती है.

लंबे वक्त से चल रही कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा: पेरिस ओलंपिक में वजन विवाद के बाद जब विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट का ऐलान किया, तो कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा उनके साथ नजर आए. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कहा था कि अगर उनके पास पर्याप्त संख्या होती तो, वो विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजते. बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा. वहीं 8 अक्टूबर को नतीजे की घोषणा होगी.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button