मुंबई के माटुंगा रेलवे वर्कशॉप में आग, वेल्डिंग की चिंगारी से AC कोच जला

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के माटुंगा स्थित रेलवे वर्कशॉप में मंगलवार दोपहर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग वर्कशॉप में खड़े एक एसी LHB स्लीपर कोच में लगी। जानकारी के मुताबिक, आग दोपहर करीब 3:10 बजे शुरू हुई और तेजी से फैल गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कोच का ऊपरी हिस्सा लगभग 70 प्रतिशत तक जलकर खाक हो गया। हालांकि, नीचे लगे अंडरस्लंग उपकरण सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोच के टॉयलेट हिस्से में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से पास में रखा सामान आग की चपेट में आ गया। तेज हवा और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई।

रेलवे अधिकारियों की सतर्कता के चलते आग लगते ही कोच को तुरंत वर्कशॉप से बाहर खुले क्षेत्र में ले जाया गया, जिससे आग अन्य कोचों और इंफ्रास्ट्रक्चर तक नहीं फैल सकी। साथ ही आसपास खड़े अन्य कोचों को भी तुरंत हटा दिया गया और ज्वलनशील सामग्री को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

एहतियात के तौर पर मेडिकल टीम को भी मौके पर तैनात किया गया था। रेलवे और फायर विभाग द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। समय रहते उठाए गए कदमों के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई