Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाने के लिए चला गुप्त ऑपरेशन, CIA की रणनीति और SERE ट्रेनिंग बनी सहारा

ईरान में क्रैश हुए अमेरिकी फाइटर जेट के एक पायलट को सुरक्षित निकालने के लिए अमेरिका ने बेहद गुप्त और जोखिम भरा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। यह अभियान करीब 36 घंटे तक चला, जिसमें घायल पायलट ने दुश्मन क्षेत्र में खुद को बचाते हुए लंबी दूरी तय की।

बताया गया कि अमेरिकी F-15 फाइटर जेट के क्रैश होने के बाद एक पायलट को तुरंत बचा लिया गया, जबकि दूसरा पायलट पैराशूट के जरिए दूर जा गिरा। खुद को सुरक्षित रखने के लिए उसने अपने लोकेशन और सिग्नल डिवाइस बंद कर दिए ताकि दुश्मन उसे ट्रैक न कर सके।

पायलट ने लगभग 55 किलोमीटर तक पैदल सफर किया और पहाड़ी इलाके में जाकर छिप गया। इस दौरान उसके पास सीमित संसाधन थे और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक पिस्टल थी। दूसरी ओर, ईरानी बलों ने उसे पकड़ने के लिए इनाम घोषित कर दिया, जिससे स्थानीय लोग भी उसकी तलाश में जुट गए।

इस बीच अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने रणनीति के तहत भ्रामक सूचना फैलाई कि पायलट को खोज लिया गया है। इस अफवाह से ईरानी बलों का ध्यान भटक गया और अमेरिकी टीम को अपने ऑपरेशन को तेज करने का मौका मिल गया।

रेस्क्यू मिशन में पायलट की SERE (Survival, Evasion, Resistance, Escape) ट्रेनिंग ने अहम भूमिका निभाई। इस ट्रेनिंग के तहत सैनिकों को दुश्मन क्षेत्र में जीवित रहने, छिपने और सही समय पर सुरक्षित निकलने की तकनीक सिखाई जाती है।

पायलट ने पहाड़ी और सुनसान इलाके का सहारा लेते हुए खुद को छिपाए रखा और सही समय पर अपनी लोकेशन साझा की। इसके बाद अमेरिकी स्पेशल फोर्स ने हवाई अभियान चलाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मिशन के दौरान अमेरिका को अपने कुछ विमान भी नष्ट करने पड़े, ताकि उनकी तकनीक दुश्मन के हाथ न लग सके। बताया गया कि खराब हो चुके विमानों को जानबूझकर नष्ट किया गया।

रेस्क्यू किए गए पायलट का इलाज फिलहाल कुवैत में चल रहा है। इस पूरे ऑपरेशन को अमेरिकी नेतृत्व ने बेहद सफल और ऐतिहासिक बताया है।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई