Et af de længst eksisterende offshore-navne er stadig Queenvegas selvom konkurrencen er blevet hård. I sammanställningar av nyare alternativ förekommer Slotser casino som ett av flera mindre kända varumärken. Bland mindre etablerade sajter återfinns Newlucky casino som har en relativt enkel webbplats men ett brett spelutbud. För dem som vill veta mer om sajter utan begränsningar kan man klicka här och bläddra bland alternativen. Among lion-themed brand entries is www.leoncasino.nu which sits alongside several similar names. För spelare som är nyfikna på bonus buy-mekaniken kan man läs mer här för en bredare överblick.

क्या बैकफुट पर आ गए ट्रंप? बोले- ईरान से तुरंत हट सकती है US आर्मी, जरूरत पड़ी तो फिर लौटेंगे

ईरान जंग में अमेरिका के सामने ना केवल डटकर खड़ा है बल्कि बराबर पलटवार भी कर रहा है. वो ट्रंप के उन मंसूबों पर पानी फेर रहा है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को ये लगता था कि ईरान हथियार डाल देगा. इस वजह से सुपरपावर की ताकत और रणनीति दोनों सवालों के घेरे मे है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही बैकफुट पर दिख रहे हैं. उन्होंने रॉयटर्स से बातचीत में कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका बहुत जल्द ईरान से बाहर निकल जाएगा. यानी कि अमेरिकी सेना तुरंत ईरान से हट सकती है.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान अमेरिका को संबोधित करने से कुछ घंटे पहले दिया है. बता दें कि ईरान से अमेरिका की जंग 5वें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है. इस जंग का सीधा असर अमेरिका के लोगों की जेब पर भी पड़ रहा है. पेट्रोल की कीमत बढ़ रही हैं. ट्रंप पर हालात सुधारने का दबाव बढ़ रहा है. ऐसे में ट्रंप ने आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए देश को संबोधित करने का फैसला लिया है.ट्रंप के संबोधन में क्या-क्या होगा? इस बारे में भी उन्होंने बताया है.रॉयटर्स के साथ फोन पर बातचीत में ट्रंप ने कहा, उनके भाषण का एक हिस्सा नाटो के प्रति उनके गुस्से को लेकर भी होगा क्योंकि उनका मानना है कि नाटो ईरान में अमेरिकी उद्देश्यों के लिए समर्थन नहीं दे रहा है. इसलिए वो नाटो से अमेरिका को बाहर निकालने के प्रयास पर विचार कर रहे हैं.ट्रंप का कहना है, जब हमें उनकी (नाटो) जरूरत थी, तब वो हमारे साथ नहीं आए. हमने उनसे कभी कुछ नहीं मांगा… यह एकतरफा रिश्ता है. जब ट्रंप से पूछा गया कि अमेरिका ईरान युद्ध को कब समाप्त मानेगा तो उन्होंने कहा, मैं आपको ठीक-ठीक नहीं बता सकता पर हम बहुत जल्द इससे बाहर निकल जाएंगे.

वो अभी इसके काबिल नहीं

ट्रंप ने अमेरिकी हमले ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे क्योंकि वो अभी इसके काबिल नहीं हैं. हवाई हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ट्रंप ने ईरान के नए नेताओं के साथ समझौते की उम्मीद भी जताई थी. उन्होंने कहा, पूरी तरह से सत्ता परिवर्तन हो चुका है. मुझे पूरा विश्वास है कि हम समझौता कर लेंगे क्योंकि वो अब और आलोचना नहीं सहना चाहते.

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई