Major Statement: छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे का शंखनाद,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र की रणनीति को दिया श्रेय
भूपेश बघेल के दावों को साय ने बताया 'सफेद झूठ', कहा— विनाश की ओर है माओवाद.....

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 31 मार्च की तिथि को प्रदेश के लिए ऐतिहासिक करार देते हुए दावा किया है (Major Statement) कि राज्य में नक्सलवाद अब अपने अंतिम दौर में है और तेजी से समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इस बड़ी सफलता का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सशक्त नेतृत्व और उनकी सटीक रणनीति को देते हुए छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
भूपेश बघेल के दावों को साय ने बताया ‘सफेद झूठ’ (Major Statement)
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा पलटवार करते हुए उनके बयानों को पूरी तरह असत्य और वास्तविकता से परे बताया। साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी पिछली विफलताओं और कमजोरियों को छिपाने के लिए भ्रामक बयानबाजी कर रही है, जबकि हकीकत यह है कि दिसंबर 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद ही केंद्र ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाई।
उन्होंने खुलासा किया कि गृहमंत्री की समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आया था कि देश की 75 प्रतिशत से अधिक नक्सली गतिविधियां छत्तीसगढ़ में ही केंद्रित थीं, लेकिन अब बेहतर अंतर-राज्यीय समन्वय और सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई के चलते इन इलाकों में न केवल शांति बहाल हो रही है, बल्कि विकास कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य के साझा प्रयासों से अब प्रदेश के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है और माओवादी विचारधारा अपनी अंतिम सांसें ले रही है…





