लोकसभा में नक्सलवाद पर आज चर्चा, सीएम साय बोले– छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक क्षण

रायपुर। देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के प्रयासों पर आज लोकसभा में महत्वपूर्ण चर्चा होने जा रही है। 31 मार्च 2026 की तय समयसीमा से ठीक पहले हो रही इस बहस को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का इसमें सबसे ज्यादा जिक्र होगा, क्योंकि चार दशक से अधिक समय तक नक्सलवाद यहां विकास में बड़ा रोड़ा बना रहा है और अब इसे समाप्त करने में सफलता मिल रही है।

नियम 193 के तहत होगी चर्चा

लोकसभा सचिवालय ने इस विषय को नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया है। इस नियम के अंतर्गत अल्पकालिक चर्चा होती है, जिसमें मतदान नहीं होता, लेकिन सरकार को जवाब देना अनिवार्य होता है। माना जा रहा है कि चर्चा में छत्तीसगढ़ की स्थिति और नक्सल विरोधी अभियानों पर विशेष फोकस रहेगा।

वायु सेवा विस्तार पर भी बोले सीएम

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वायु सेवाओं के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि अंबिकापुर से दिल्ली और कोलकाता के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। इसके अलावा बिलासपुर में नाइट लैंडिंग और टेक-ऑफ सुविधा भी शुरू हो चुकी है, जिससे हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

चंदखुरी में श्रीराम की मूर्ति जल्द स्थापित

चंदखुरी में भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापना को लेकर सीएम साय ने कहा कि मूर्ति आ चुकी है और शुभ मुहूर्त निकालकर जल्द स्थापना की जाएगी।

‘गांव चलो अभियान’ 6 से 14 अप्रैल तक

मुख्यमंत्री ने बीजेपी के ‘गांव चलो अभियान’ पर कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस से 14 अप्रैल तक संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से मिलेंगे और सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

खाद की कमी नहीं होने देंगे

पश्चिम एशिया के हालात को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑयल, गैस और फर्टिलाइज़र की आपूर्ति पर असर की आशंका है, लेकिन राज्य में किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। गैस एजेंसियों और फर्टिलाइज़र कंपनियों से चर्चा की गई है और नैनो डीएपी व नैनो यूरिया का पर्याप्त स्टॉक रखा जाएगा।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई