खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: 8 गोल्ड के साथ कर्नाटक टॉप पर, मेजबान छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल टैली में पहला स्थान हासिल कर लिया है। कर्नाटक के खाते में अब तक 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल आ चुके हैं।
दूसरे स्थान पर ओडिशा की टीम है, जिसने 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं असम 2 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है।
मेजबान छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन फिलहाल उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। राज्य की टीम 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ 6वें स्थान पर है और अभी तक एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई है।
स्विमिंग में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी अनुष्का भगत ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडली में सिल्वर मेडल जीतकर राज्य को बड़ी उपलब्धि दिलाई। इससे पहले उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी सिल्वर मेडल जीता था।
अन्य खेलों में छत्तीसगढ़ को हॉकी में हार का सामना करना पड़ा, जबकि फुटबॉल मुकाबला ड्रॉ रहा। वेटलिफ्टिंग में राज्य के खिलाड़ी अभी तक कोई मेडल नहीं जीत सके हैं।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और विभिन्न खेलों में मुकाबले लगातार जारी हैं।

Show More
Follow Us on Our Social Media
Back to top button
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई
जम्मू-कश्मीर में बारिश से अपडेट सोनम ने ही राजा को दिया था खाई में धक्का… आरोपियों ने बताई सच्चाई